Arafat
PAKUR : चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी उमड़ी. भक्तों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव से हनुमानजी को लाल सिंदूर, लाल फूल, तुलसी दल, चोला और चमेली तेल अर्पित कर लड्डू, बूंदी, खीर का भोग लगाकर पूजा अर्चना की. पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम हनुमान-जय हनुमान के जयकारों से गुंजायमान हो उठा.
इसे भी पढ़ें : श्रद्धा के साथ मनाया गया गुड फ्राइडे, गिरिजाघरों में प्रभु यीशु को किया गया याद
हनुमान जन्मोत्सव पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हनुमान जी की पूजा बाबा भारतेंदु त्रिवेदी एवं सागर मिश्रा ने कराया तथा हनुमान जी की महाआरती की गई, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया. हजारों भक्तों ने बाबा बजरंगबली का आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद ग्रहण किया. मोनी व्यासजी एवं उनकी टीम नाल वादक दशरथ सिंह दिवाना, मो. शब्बीर हुसैन, तपन पासवान, गौरीशंकर पासवान, ऑर्गन मास्टर अमित जी बिहार, पेडवादक अर्जुन जी, मां मनसा संगीत राजमहल, राहुल जी महादेव रविदास, होरेराम दास के द्वारा रात्रि प्रहर शानदार भजन कीर्तन के कार्यक्रम का दौर चला. भक्तों ने बल, बुद्धि, विद्या स्वामी भगवान हनुमान जी से सुख समृद्धि और शांति की कामना की.
इस दौरान वार्ड पार्षद निभा देवी, सावित्री देवी, शर्मिला गोस्वामी, ममता कुमारी, पार्वती देवी, दामिनी कुमारी, साक्षी कुमारी, गौरी, अनिकेत गोस्वामी, रिंकू चौबे, हिसाबी राय, रौशन मिश्रा, अखिलेश कुमार चौबे, संजय कुमार ओझा, लखीराम हेंब्रम, परितोष रंजन, निलेश रंजन, संतोष कुमार ठाकुर, अमर मलहोत्रा, राणा शुक्ला, अनुग्रहित प्रसाद साह, विवेकानंद तिवारी, निर्भय सिंह, राज चौधरी, मिथिलेश ठाकुर, मनीष चौबे, अजीत मंडल, अविनाश पंडित, विपिन चौधरी, कुमार विश्वास सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें : रांची में आदिवासी महिलाओं को कालिख पोत कर घुमाये जाने के मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार
