Aanchal
RANCHI : कोकर के भाभानगर में दो आदिवासी महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतकर उन्हें पूरे मोहल्ले में घुमाये जाने वाले मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए फरार आरोपी गुंजा श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गौर करने वाली बात यह है कि इस पूरी अमानवीय घटना का वीडियो बनाने वाली एक नाबालिग लड़की को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें : रसोई गैस की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा फैसला
यह कार्रवाई तब हुई जब गुरुवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों के नेताओं और स्थानीय प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर भाभानगर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. आदिवासी संगठनों द्वारा बनाए गए जबरदस्त दबाव और उनके निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की.

घटना की शुरुआत 29 मार्च को हुई थी, जब भाभानगर रोड नंबर-5 में किराए पर रह रही इन युवतियों को कुछ लोगों द्वारा अपमानित किए जाने की सूचना मिली. घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पीड़िताओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया और थाने ले आई. लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. मुख्य आरोपी पंकज कुमार और सनतना कुमारी को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा की अव्यवस्था पर उठते सवाल, एम्बुलेंस व्यवस्था बनी गंभीर चिंता का विषय
