Arafat
PAKUR : लिट्टीपाड़ा के सिमलोंग ओपी क्षेत्र के छोटा कुटलो गांव में गुरुवार को एक दम्पत्ति के बीच झगड़ा होने के बाद पति ने घर में आग लगा दिया, जिससे चार परिवार का घर जल कर राख हो गया और एक महिला छमी मुर्मू (50 वर्ष) आग में झुलस गई. आग लगाने वाले आरोपी ढेणा मुर्मू (35 वर्ष ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटा कुटलो गांव के ढैना मुर्मू और उसकी पत्नी लुखीमुनि टुडू के बीच किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ और सनकी पति ने अपने टाली लकड़ी से बने घर में आग लगा दी. आग ने धीरे-धीरे आस-पास के लखीराम मुर्मू, चुनूस मुर्मू तथा सोनोत मुर्मू के घर को भी लपेटे में ले लिया. जिससे चार परिवार का घर पूरी तरह जल कर राख हो गया. चारों परिवार के लाखो की संपति जल कर राख हो गई. ग्रामीणों के द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग की लपट काफी तेज रहने की कारण आग बुझा नहीं पाये.
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा की अव्यवस्था पर उठते सवाल, एम्बुलेंस व्यवस्था बनी गंभीर चिंता का विषय

लखीराम मुर्मू के घर में बक्से में रखे लाखों रुपए जल गए. साथ ही जमीन जायदाद का कागजात, धान, चावल, सरसों, अरहर सहित कपड़ा इत्यादि जल गया. आग में लगभग चार से पांच लाख की संपति राख हो गई. वहीं घर के अंदर से सामान निकालने के क्रम में छमि मुर्मू की साड़ी में आग लग गई और वह बुरी तरह झुलस गई. सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के स्वास्थ कर्मियों ने पहुंच कर घायल छमी मुर्मू का इलाज किया और बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. उधर घटना की सूचना मिलते ही सिमलोंग ओपी पुलिस घटना स्थल पहुंचकर आरोपी ढेणा मुर्मू को गिरफ्तार कर पूछतछ कर रही है. बीडीओ सह सीओ संजय कुमार के निर्देश पर जोरडीहा पंचायत के मुखिया जोसेफ मालतो ने पीड़ित परिवार को गांव में जाकर ढाढस दिया और चारो परिवार को दो क्विंटल चावल की मदद की. साथ ही दो बच्चों, दो महिलाओं व दो पुरुषों को कपड़ा दिया और छावनी के लिए तिरपाल भी दिया गया.
इसे भी पढ़ें : असम के खूमतई में झामुमो के पंकज मिश्रा की हुंकार, मजदूरों के हक में भाजपा पर साधा निशाना
