RANCHI : ऑक्सफोर्ड नर्सरी स्कूल, बहु बाज़ार, रांची में “गेम्स एंड गिगल्स: रंगों का उल्लास” शीर्षक से एक मनोरंजक एवं सृजनात्मक गतिविधि का आयोजन 27 मार्च से 29 मार्च तक किया गया. उत्साह, उमंग और प्रतिभा के रंगीन प्रदर्शन के साथ यह आयोजन किया गया. सत्रावकाश के बाद आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों की भी भागीदारी रही.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग हत्याकांड: भाजपा का अल्टीमेटम, 2 तक आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार तो 3 अप्रैल को झारखंड बंद
अभिभावकों के समक्ष आत्मीयता
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या सोमा घोष द्वारा दीप जलाकर एवं शिक्षकों के स्वागत गीत के साथ हुआ. अपने संबोधन में उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के साथ ऐसे आयोजनों में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में आत्मविश्वास, साहस एवं खेल भावना का विकास होता है तथा वे संकोच त्यागकर सहज रूप से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चे स्वयं को सुरक्षित, प्रसन्न एवं आत्मीय अनुभव करते हैं. उनके अनुसार “गेम्स एंड गिगल्स” जैसी गतिविधियां टीमवर्क, संवाद कौशल एवं आत्मविश्वास को विकसित करने के सशक्त माध्यम हैं, जहां “खेल” और “मुस्कान” का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है.

रंगों का उल्लास
तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम का आरंभ प्रतिदिन योग, एरोबिक्स एवं ज़ुम्बा जैसी गतिविधियों से हुआ, इसके अतिरिक्त ओरिगामी, चित्रकला एवं रंग भरना, प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, गायन, नृत्य, पर्वतारोहण, फैशन शो तथा विविध मनोरंजक खेलों ने सभी का मन मोह लिया. “रंगों का उल्लास”आयोजन की थीम थी, जो स्वतंत्र अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम बनकर उभरी.
इसे भी पढ़ें : आखिरकार गिरफ्त में आया कोर्ट और डीसी ऑफिस को उड़ाने की धमकी देने वाला
कार्यक्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पनासिया सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, बरियातु के प्रतिष्ठित चिकित्सकों द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर रहा, जिसमें बच्चों, अभिभावकों तथा शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. इस शिविर का उद्देश्य संभावित स्वास्थ्य समस्याओं का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाना एवं जनसामान्य में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था. विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के समापन के दिन वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी एवं अभिभावकों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया. अंत में विजेता बच्चों एवं अभिभावकों को पुरस्कृत किया गया.

मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. शशि भूषण मेहता ने ऐसे आयोजनों में सहभागिता को वर्तमान पीढ़ी के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताते हुए सभी को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया तथा विजेताओं को बधाई दी.
संस्था की सचिव किरण मेहता ने सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया.

रचनात्मक प्रतिभा के प्रदर्शन का मंच
वहीं, शैक्षणिक निदेशिका डॉ. सिमी मेहता ने प्रतिभागियों एवं अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा कि “गेम्स एंड गिगल्स” जैसे आयोजन बच्चों को अपनी खेल भावना एवं रचनात्मक प्रतिभा के प्रदर्शन का मंच प्रदान करते हैं, जिससे उनके सर्वांगीण एवं संज्ञानात्मक विकास को बल मिलता है, जो सीबीएसई पाठ्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य भी है.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के दुष्कर्म सहित हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, सरकार से जवाब तलब
