Vijay Thakur
GODDA : मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाचक स्थित ढोलिया नदी में सोमवार दोपहर एक 10 वर्षीय बच्ची का शव तैरता हुआ मिला है. बच्ची की पहचान डोमनचक निवासी मोनिका हेम्ब्रम के रूप में हुई है, जो रविवार दोपहर से लापता थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के दुष्कर्म सहित हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, सरकार से जवाब तलब
उन्होंने बताया कि बच्ची का शव नदी से बरामद किया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है. मृतका मोनिका हेम्ब्रम के पिता एंटोनी हेम्ब्रम, के अनुसार रविवार बच्ची रविवार दोपहर से ही लापता थी. उसकी काफी खोजबीन की जा रही थी. परिवार ने बताया कि बच्ची मानसिक रूप से असंतुलित थी और मिर्गी की बीमारी से भी पीड़ित थी. पुलिस आशंका जता रही है कि नहाने के दौरान वह नदी में गिर गई होगी. शव को गोड्डा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.
