RANCHI : झारखंड में मार्च के आखिरी दिनों में मौसम ने करवट ले ली है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 31 मार्च तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर देखने को मिलेगा, जिसके कारण कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. खासकर 28, 30 और 31 मार्च को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि 27 और 28 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवा, बादल और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.
इसे भी पढ़ें : सुदिव्य सोनू की नीतियों से खत्म हो रही है झारखंड की कला?

हालांकि 26 और 29 मार्च को मौसम कुछ हद तक साफ रहेगा और लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. रामनवमी के दिन भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है, जिससे त्योहार के माहौल पर असर पड़ सकता है. वहीं तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. राज्य के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 23 डिग्री तक रह सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है.
इसे भी पढ़ें : रांची के पेट्रोल पंपों पर लुटपाट करने वाला मुख्य आरोपी आया गिरफ्त में
