RANCHI : मंगलवार की देर रात रांची के तीन पेट्रोल पंपों पर हुए लूटपाट कांड में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है, जबकि अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है. रांची एसएसपी के निर्देशानुसार गठित टीम ने बुधवार की देर रात तक ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए अलग-अलग इलाकों से आरोपियों को धर दबोचा. मुख्य आरोपी की निशानदेही पर वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में छापेमारी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला विभिन्न संगठनों का प्रतिनिधिमंडल, मुख्यमंत्री ने दी रामनवमी शुभकामना

गौरतलब है कि मंगलवार की देर रात उक्त अपराधियों ने रांची के तीन अलग-अलग पेट्रोल पंपों में लूटपाट और चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था. इस घटनाक्रम में अपराधियों ने बीआईटी, ओरमांझी और टाटीसिल्वे में घटना को अंजाम दिया था. लूटपाट की घटना को अंजाम देने के दौरान अपराधियों ने एक व्यक्ति को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. हथियारबंद अपराधियों ने बीआईटी के नेवरी में स्थित पेट्रोल पंप पर लूटपाट कर के लगभग 2 लाख से अधिक की राशि लूट ली थी.
