Arafat
PAKUR : रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा समिति के साथ एसडीओ साइमन मरांडी ने बुधवार को बैठक किया. बैठक के दौरान उन्होंने मौजूद रामनवमी अखाड़ा समिति के सदस्यों को निर्देश दिया कि निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाय. सभी समिति के सदस्यों को बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार किसी भी कमेटी के द्वारा डीजे का प्रयोग नहीं करेंगे. सभी अखाड़ा समिति के सदस्य आवश्यक दूरी बनाकर चलेंगे. अखाड़ा समिति की पहचान को लेकर अलग-अलग बैच का प्रयोग करेंगे, ताकि समिति के सदस्यों की पहचान कर सकें.
इसे भी पढ़ें : तेली समाज के वरिष्ठ नेता दयानंद कश्यप का निधन, 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सभी समितियों को वाॅलिंटियरों के माध्यम से जुलूस का सफल संचालन करने का निर्देश दिया. वहीं एसडीपीओ दयानंद आजाद ने बताया कि जुलूस के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर प्रशासन को जल्द खबर करेंगे. मौके पर सीओ अरविंद कुमार बेदिया, नगर परिषद पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, नगर थाना प्रभारी अनील गुप्ता, हिसाबी राय, अनिकेत गोस्वामी के अलावे अन्य मौजूद थे.
