RANCHI : झारखंड सरकार ने अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए हजारीबाग के पूर्व सीओ को निलंबित कर दिया है. सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस सम्बन्ध में अधिसूचना जारी करते हुए हजारीबाग के तत्कालीन सीओ शैलेश कुमार को निलंबित कर दिया है. उन्हें 15 अक्टूबर 2025 की तिथि से निलंबित माना गया है. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय निर्धारित कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : रांची में अपराधियों ने एक ही रात, दो पेट्रोल पंप से करीब 2 लाख रुपए से अधिक की रकम लूटी

शैलेश कुमार बहुचर्चित जमीन घोटीले के आरोपियों में से एक हैं. एसीबी द्वारा झारखंड में जमीन घोटाला मामले में, हजारीबाग के पूर्व सीओ शैलेश कुमार सहित कई अधिकारियों और रसूखदारों पर शिकंजा कसा था. यह मामला 2008-2010 के बीच 2.75 एकड़ खासमहाल भूमि के फर्जीवाड़े से संबंधित है, जिसमें निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे मुख्य आरोपी हैं. एसीबी ने जांच में शैलेश कुमार को दोषी पाते हुए गिरफ्तार किया था. फिलहाल शैलेश कुमार न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं.
इसे भी पढ़ें : एसआईआर को लेकर बाबूलाल मरांडी ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को आगे आने का आह्वान किया
