RANCHI : बहरागोड़ा के पानीपोड़ा में स्वर्णरेखा नदी के किनारे मिले जिंदा बम को निष्क्रिय करने की कवायद शुरू कर दी गई है. भारतीय सेना की टीम मौके पर पहुंच गई है. चूंकि बम जिंदा है इसलिए इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए आसपास के इलाके को खाली कराया जाना है उसके बाद कम प्रभाव से विस्फोट कराके बम को निष्क्रिय किया जाएगा. पूरे इलाके की ड्रोन से निगरानी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : झामुमो ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर जारी की अपने 21 उम्मीदवारों की सूची

कराया जाएगा नियंत्रित विस्फोट
सेना के अधिकारियों ने बताया कि पहले एक विस्तृत रिपोर्ट बना कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जाएगा. इसके बाद आसपास के इलाके को खाली कराया जाएगा. फिर विशेषज्ञों की निगरानी में बिल्कुल नियंत्रित विस्फोट करके बम को निष्क्रिय किया जाएगा. चूंकि यह जिंदा बम है इसलिए विशेष सावधानी बरतना जरूरी है.
पूरा इलाका सीलबंद
लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पूरे इलाके में सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू किया गया है. इलाके की घेराबंदी की गई है साथ ही बम वाली जगह को सील कर दिया गया है. विधि व्यवस्था को देखते हुए मौके पर एसडीपीओ अजीत कुजूर, थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, सीओ राजाराम सिंह मुंडा सहित पर्याप्त संख्या में जवान मौजूद हैं.
इसे भी पढ़ें : बोकारो सखी महोत्सव 2026 में डीसी व एसपी ने लिया खेल का आनंद, बैलून शूटिंग में निशाना साध ताजा की बचपन की याद
