Arafat
PAKUR : पुलिस ने देशी कट्टा के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार दोनों आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मणिरामपुर गांव निवासी के रूप में पहचान हुई है. दोनों आरोपी मे से एक के पास देशी कट्टा बरामद किया गया है. इसकी जानकारी एसडीपीओ डीएन आजाद ने प्रेसवार्ता कर दी.
इसे भी पढ़ें : झामुमो ने असम विधानसभा चुनाव को लेकर जारी की अपने 21 उम्मीदवारों की सूची
उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नगर थाना क्षेत्र के सिद्धो-कान्हू पार्क के पास मारपीट कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की. पुलिस को देखते ही सभी अपराधी भागने लगे. जिसमें से दो आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपी सेल्पी शेख एवं सागीर शेख के पास से पुलिस ने देशी कट्टा बरामद किया. पुलिस ने दोनों आरोपी से पूछताछ की, पूछताछ के दौरान आरोपी ने मारपीट की घटना को स्वीकार किया. दोनों के खिलाफ थाना में कांड संख्या 56/26 दर्ज किया गया है.

पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. एसडीओ ने बताया कि आपराधिक घटानाओं को अंजाम देने वाले किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा. पुलिस लगातार क्षेत्र में टाइगर टीम गठित कर अभियान चला रही है ताकि जिले में अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाया जा सके.
इसे भी पढ़ें : JMM की राह अब ‘एकला चलो’, असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से नहीं बनी बात तो 21 सीटों पर ठोका दावा
