Arafat
PAKUR : लिट्टीपाड़ा प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचन से संबंधित प्रशिक्षण सह समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्वाचन कार्यों के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
इसे भी पढ़ें : पांडूबथान स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, डीसी अंजली यादव ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बैठक के दौरान बीडीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने बूथ क्षेत्र में मकान संख्या एवं नेशनल मकान संख्या आवंटित करने की प्रक्रिया को नक्शे के माध्यम से विस्तारपूर्वक करने का निर्देश दिया. साथ ही यह भी बताया कि घरों पर स्टिकर का प्रयोग किस प्रकार करना है उसकी भी जानकारी दी गई, ताकि सर्वेक्षण और पहचान कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो.
उन्होंने सभी उपस्थित कर्मियों को निर्देश दिया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और सावधानीपूर्वक करें, ताकि निर्वाचन संबंधी कार्य समय पर और सुचारु रूप से संपन्न हो सके. बैठक में प्रखंड के सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे.
