GODDA : होली एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बलबड्डा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पंकज सिंह ने की. बैठक में प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया कि त्योहार के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति की विदाई में ‘पलाश’ का स्नेहिल उपहार, दिखी आत्मनिर्भर झारखंड की झलक

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. थाना प्रभारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया.
इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में डीटीओ टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
