DHANBAD : नवंबर 2025 में धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी बंधु एल बी सिंह और कुम्भनाथ सिंह के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी. यह छापेमारी कोयला घोटाले से जुड़ी हुई थी. इस मामले में ईडी ने एलबी सिंह को पूछताछ के लिए सम्मन जारी किया है. एलबी सिंह को दो दिन के बाद रांची स्थित ईडी कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है. एलबी सिंह के भाई कुंभनाथ सिंह को मंगलवार को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया गया था लेकिन वह अनुपस्थित रहा.
इसे भी पढ़ें : 1.58 लाख करोड़ का झारखंड बजट: 100 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस से 750 दवाखाना तक, पढ़ें पूरा बजट

गौरतलब है कि 21 नवंबर 2025 को धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह सहित बीसीसीएल के अधिकारियों के लगभग 18 ठिकानों में छापा मारा गया था. जांच प्रक्रिया में कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. अब पूछताछ के लिए एलबी सिंह को सम्मन जारी किया गया है. इसी मामले के पूछताछ के लिए ईडी ने एलबी सिंह के भाई कुंभनाथ सिंह को भी 24 फरवरी को रांची स्थित ईडी के कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया था लेकिन वह पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हो पाया.
इसे भी पढ़ें : विधायक सरयू राय के उठाए गए सवाल पर लगा डीवीसी के सीटीपीएस पर जुर्माना, बोकारो थर्मल पर नज़र
