PAKUR : माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी से हुई लूट मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के पास से दो लाख 68 हजार रुपया नगद, एक 9 एमएम पिस्टल, एक हीरो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल एवं खून लगा एक गमछा भी बरामद किया है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर दी.
उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल में सवार होकर दो अपराधी ने फाइनेंस कर्मी अनूप कुमार के सिर पर पिस्टल तान दिया, जिससे कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. अपराधी ने मौके का फायदा उठाते हुए अनुप कुमार के पास से तीन लाख 40 हजार रूपया से भरा बैग लेकर फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल कर्मी ने मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने अलग-अलग स्थानों पर जांच अभियान शुरू किया गया. साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में भी जांच करने की बात कही गई.
जांच के दौरान दुमका जिला के काठीकुंड थाना क्षेत्र में 16 फरवरी की रात सड़क दुघर्टना में बाईक सवार दो युवक घायल हो गया. पुलिस ने यह भी बताया कि महेशपुर में हुई लुटकांड मामले के दोनों अपराधी से हुलिया मिल रहा है. टीम ने सूचना के आधार पर दुमका अस्पताल से दोनों से पूछताछ किया. पूछताछ में दोनों ने घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधी की पहचान देवघर जिले के सोनारायठारी थाना क्षेत्र के मनोरंजन कुमार और गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के लाल यादव के रूप में हुई है.
मनोरंजन इसी कंपनी में एक समय था कर्मी
एसपी से मिली जानकारी के अनुसार देवघर के रहने वाला आरोपी मनोरंजन कुमार पहले इसी कंपनी का कर्मी हुआ करता था. कुछ माह पहले ही काम छोड़ दिया था. उसी कर्मी ने अपराधियों के साथ मिलकर कंपनी के कर्मी से मारपीट कर लुटपाट जैसी घटना को अंजाम दिया. इससे साफ पता चलता है कि कर्मी कब किस ऑफिस में रहते हैं उसकी जानकारी मनोरंजन कुमार को थी. जिस कारण उसने इस कांड को अंजाम दिया है.
इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री आवास में हेमंत सोरेन ने की स्कॉलर्स से मुलाकात, कहा-यहां के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा हासिल हो
