BERMO : पेटरवार थाना क्षेत्र स्थित पिछरी दक्षिणी पंचायत के सुइयाडीह में चल रहे अवैध शराब फैक्ट्री के बहुत बड़े अड्डे को ध्वस्त किया गया है. यहां से पुलिस ने लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के सामानों को जब्त किया है. बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने सोमवार को पेटरवार थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री के उद्भेदन की जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक महोदय बोकारो के द्वारा दिये गये निर्देश के आधार पर पेटरवार थाना क्षेत्र स्थित पिछरी दक्षिणी पंचायत के सुइयाडीह में छापेमारी की गई तो भारी मात्रा में निर्मित विदेशी शराब एवं शराब बनाने वाले उपकरण एवं अन्य सामान बरामद हुआ.
इसे भी पढ़ें : साढ़े तीन महीने बाद गिरिडीह पहुंचा प्रवासी मजदूर का शव, परिजनों ने किया शव लेने से इनकार
पुलिस को देखकर अवैध शराब का कारोबार करने वाले कुछ लोग सुनसान जगह तथा जंगल झाडी का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. स्थानीय प्रतिनिधियों के समक्ष अवैध रुप से निर्मित शराब को जब्त किया गया तथा इससे संबंधित कांड दर्ज किया गया. मामला अनुसंधान अन्तर्गत है. इस कांड में पांच नामजद लोग पर मामला दर्ज किया गया. मौके पर पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा व जरीडीह थाना प्रभारी बिपिन चंद महतो सहित पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे.
अभियुक्तों के नाम
करमचन्द बास्के, पिता-बबूआ बास्के, सा.-सुईयाडीह, पिछरी
बैजुन मांझी, पिता-अघनु मांझी, सा.-कानीडीह, थाना-पेटरवार
बिनोद साव, पिता-सोहराई साव, सा.-कुण्डौरी, थाना-बालीडीह
संजय साव, पिता-निरंजन साव,सा.-कुम्हारडीह, तांतरी, थाना-जरीडीह
पवन नायक, पिता-बैजनाथ नायक, सा.-अंगवाली, राजाटांड़, थाना-पेटरवार
इसे भी पढ़ें : बुजुर्ग माता-पिता द्वारा अर्जित संपत्ति पर बेटा-बहु का जबरन अधिकार नहीं
जब्त सामान
Royal Stage Company का 13 पेटी
Iconic company का 32 पेटी
Old monk company का 18 पेटी
Officer’s choice company का 30 पेटी
Imperial Blue company का 4 पेटी
Sterling Reserve company का 10 पेटी
5 बड़े-बड़े ड्रम में भरा हुआ स्पिरिट
35 लीटर वाले 6 जार में भरा हुआ स्पिरिट
4 बोरा विभिन्न ब्रांड के बोतल में बंद करने वाला कैप
10 विभिन्न ब्राडों के रेपर
1 सफेद बड़ा जार में शराब में मिलाने वाला कलर
25 पानी वाला जार
