RANCHI : रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के दुलाल भुइयां, भाजपा के हो गए. उन्होंने रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली.
झारखंड मुक्ति मोर्चा से भाजपा में शामिल होने के बाद दुलाल भुइयां ने निशाना साधते हुए कहा कि झामुमो अब पहले जैसी पार्टी नहीं रही, अब यह निजी संपत्ति बन कर रह गई है. हम लोग शिबू सोरेन के सिपाही हुआ करते थे. और झारखंड आंदोलन में हमने सक्रिय भूमिका निभाई थी. लेकिन अब झारखंड मुक्ति मोर्चा एक निजी संपत्ति बनकर रह गई है. यहां हमारे जैसे नेताओं के लिए कोई सम्मान नहीं बचा है.
इसे भी पढ़ें : फर्जी विधायक बनने वाले अजहर खान से ‘सावधान ‘.. खुले मंच से देते हैँ गाली
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा परिवारवाद की पार्टी नहीं बल्कि विचारधारा की पार्टी है. वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दुलाल भुइयां के भाजपा में शामिल होने से पार्टी की पकड़ दलित समाज में और मजबूत होगी. दुलाल भुइयां केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि दलित समाज की आवाज हैं.
इस मामले पर झामुमो ने कहा कि दुलाल भुइयां वर्तमान में झामुमो के सक्रिय सदस्य नहीं थे. साथ ही 2009 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने कई दल बदले जिनमें झारखंड विकास मोर्चा, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी भी शामिल है.
इसे भी पढ़ें : सड़क नहीं थी, इसलिए 10 किलोमीटर कंधों पर उठाकर ले जाना पड़ा शव
