GODDA : 11 फरवरी 2026 को परासी चौक से चोरी हुई मोटरसाइकिल (JH18M4650) मामले में ठाकुरगंगटी थाना कांड संख्या- 08/2026 दर्ज किया गया था. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मो० सफीक मंसुर उर्फ कैला एवं सोहित कुमार यादव को गिरफ्तार किया.
इसे भी पढ़ें : जांच अभियान में बिना कागजात के 50 से अधिक वाहन जब्त, 3.35 लाख का वसूला जुर्माना
पूछताछ में दोनों ने ठाकुरगंगटी, मेहरामा और बोआरीजोर क्षेत्र से बाइक चोरी कर कम दाम में बेचने की बात स्वीकार की. इनके निशानदेही पर चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई, जिनमें एक टीवीस अपाचे, एक होंडा एसपी, एक हीरो सुपर स्प्लेंडर और एक हीरो स्प्लेंडर प्लस शामिल है.
दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.
