BOKARO : बुधवार को प्राथमिक विद्यालय रिजनल हॉस्पिटल फुसरो में मूलभूत सुविधाओं एवं संचालन व्यवस्था में गंभीर कमियां पाई गईं थी. जिस पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने अव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की थी. उन्होंने तत्काल प्रभाव से बच्चों का पठन-पाठन कार्य अविलंब समीप स्थित सामुदायिक केंद्र में अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था.
इसे भी पढ़ें : एक अभिभावक के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाते दिखे बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा

जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को विद्यालय को समीप के सामुदायिक केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया. साथ ही, बच्चों को बैग एवं कॉपियां उपलब्ध कराई गईं, ताकि उनकी शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सकें.
जिला प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया है कि विद्यालय भवन की मरम्मत एवं आवश्यक सुविधाओं की बहाली शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके. इसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने दी.
इसे भी पढ़ें : बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के हस्तक्षेप से कुछ ही घंटों में छात्र को मिला ₹7.5 लाख का एजुकेशन लोन
