PAKUR : शहर के अपर्णा मार्केट काॅम्प्लेक्स में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी शामिल हुए. आयोजित कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के सभी वार्डों से बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल हुए. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी 21 वार्डों के कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली. उन्होंने नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की उम्मीदवार संपा साह की जीत सुनिश्चित करने को लेकर कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर काम करने को कहा.
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु की पुलिस ने एक बड़े वित्तीय घोटाले के आरोपी को गिरिडीह के जमुआ से किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि संपा साह को बाल्टी छाप पर वोट दिलाने का काम करेंगे. भाजपा पार्टी से पांच साल तक अध्यक्ष पद में रही हैं, उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को लोगों के बीच बताना है. अध्यक्ष उम्मीदवार और वार्ड पार्षदों की जीत के लिए मंत्र भी दिया. कार्यकर्ताओं से पार्टी समर्थित उम्मीदवार को वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि भाजपा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नगर निकाय चुनाव को लेकर ध्यान आकृष्ट कराती रही. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. हाईकोर्ट के सख्त निर्देश के बाद राज्य सरकार चुनाव कराने के लिए गंभीर हुई. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी समर्थित उम्मीदवार की जीत पक्की करने के लिए निष्ठा से काम करने की बात कही.
इसे भी पढ़ें : नगर निकाय चुनाव इफेक्ट: झारखंड को तीन वर्षों से अटकी नगरीय विकास की करीब ₹2148 करोड़ की राशि मिलेगी
आयोजित सम्मेलन के बाद प्रेस कांफ्रेंस में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा चाह रही थी कि निकाय चुनाव पार्टी आधारित हो, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार में पार्टी आधारित चुनाव कराने की हिम्मत नहीं हुई. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में हमारी पार्टी समर्थित प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे, इस पर कोई शक नहीं है. जिस तरह पार्टी ने पहले संपा साह को टिकट देकर जिताने का काम किया था. इस बार भी पार्टी ने कार्यकर्ता चुना है और उसी को वोट देना है और नगर का विकास कराना है. इस मौके पर पूर्व विधायक दिनेश मरांडी, जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू, मीरा प्रवीण सिंह, संपा साह, बलराम दुबे, हिसाबी राय आदि मौजूद थे.
