RANCHI : मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति, गिरिडीह के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को मरांग बुरु पारसनाथ में 18 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के ‘बाहा पर्व’ में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया.
इसे भी पढ़ें : नाबालिग ने उठाया साहसिक कदम, स्कूल जाकर रुकवाया बाल विवाह

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा एवं मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति के मुख्य संरक्षक विष्णु किस्कू, संरक्षक महावीर मुर्मू, नाइके बाबा चंदूलाल टुडू, मांझी हड़ाम राजेश किस्कू, सुनील मुर्मू, संयोजक सुशील मुर्मू, मरांग गुरू संस्थान के अध्यक्ष शनिचर बेसरा, पूर्व जिला परिषद सदस्य माइनों हेंब्रम एवं समिति के सदस्य सुधीर बास्के, फागु मरांडी, सुरेश हेंब्रम, राजेश सोरेन, बाबूलाल सोरेन, हीरालाल टुडू, विनोद सोरेन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : बोकारो: विनोद खोपड़ी का फॉर्महाउस हुआ ध्वस्त, शहर में खुशी की लहर
