RANCHI : लोक भवन स्थित उद्यान आम लोगों के भ्रमण के लिए 2 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक खुला था जिसे बढ़ा कर 15 फरवरी तक कर दिया गया है. अब आम जन 15 फरवरी तक लोक भवन के उद्यान में मौजूद में विभिन्न तरह के फूलों का आनंद ले सकते हैं. यहां फूलों की विविधता पर्यटकों को आकर्षित करती है.
इसे भी पढ़ें : भागलपुर से गांजा लाने की साजिश नाकाम, महागामा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

यहां फूलों की सैकड़ों किस्में मौजूद हैं. गुलाब की 400 से अधिक किस्में हैं. जिनमें देसी गुलाब के साथ-साथ लगभग 1,000 विदेशी गुलाब के पौधे भी शामिल हैं. यहां ‘ग्रीन रोज’ और ‘ग्रीन लिप्स’ जैसी दुर्लभ किस्में भी देखने को मिलती हैं. इसके अलावा डहेलिया, पेंजी, साल्विया, डॉग फ्लावर, गजानिया, पिटूनिया, और एस्टर भी शामिल हैं. ट्यूलिप, कैना लिली, मरक्यूरिस और रेननकुलस जैसे फूल भी लगाए गए हैं.
माननीय राज्यपाल ने आम लोगों की बढ़ती रुचि को देखते हुए लोक भवन के उद्यान में भ्रमण की अंतिम तारीख का विस्तार करते हुए 15 फरवरी तक कर दिया है.
इसे भी पढ़ें : मालपहाड़ी पुलिस ने बिना मीनिंग चालान के बालू लदे तीन ट्रैक्टर को किया जब्त
