GODDA : पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर गोड्डा जिला में लगातार अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध सघन छापेमारी की जा रही है. इसी क्रम में 04 फरवरी 2026 को गोड्डा पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि देवडाड़ थाना अंतर्गत ग्राम सियरकटिया स्थित पुराना खदान के पास बने ऐस्बेस्टस के मकान में नकली विदेशी शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री संचालित है और उक्त स्थल से भारी मात्रा में गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है. प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोड्डा के नेतृत्व में देवडाड़, पोडैयाहाट, सुंदरपहाड़ी, मुफ्फसिल, गोड्डा नगर थानों का सामुहिक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल द्वारा सियरकटिया बंद पड़े खदान के पास ऐस्बेस्टस मकान की घेराबंदी करते हुए तालाशी लेने पर एक बहुत बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध शराब फैक्ट्री का उद्धभेदन हुआ, जिसमें भारी मात्रा में अवैध नकली विदेशी शराब के साथ-साथ अवैध गांजा की बड़ी खेप भी बरामद की गई तथा फैक्ट्री के मुख्य संचालकों के साथ-साथ कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. उक्त सभी के विरुद्ध देवदाड़ थाना में कांड संख्या-04/2026 विभिन्न अधिनियम के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है. अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार छापामारी की जा रही है.
गिरफ़्तार अभियुक्तों के नाम
- विजय भगत उम्र करीब 35 वर्ष पिता रामदुलार भगत थाना पोडैयाहाट जिला गोड्डा.
- प्रीतम कुमार यादव उम्र करीब 25 वर्ष पिता विज्ञान यादव सा0 द्रोपद थाना पोडेयाहाट जिला गोड्डा.
- मुन्ना यादव उम्र करीब 26 वर्ष पिता भोला यादव सा0 डमरुहाट थाना सुंदरपहाड़ी जिला गोड्डा.
- रविन्द्र कुमार उम्र करीब 24 वर्ष पिता कटकी सिंह सा० डमरुहाट थाना सुंदरपहाड़ी जिला गोड्डा.
- फुलसर कुमार पिता 20 वर्ष पिता स्व० बुधन राय सा० डमरु हाट थाना सुंदरपहाड़ी जिला गोड्डा.
- जोगेन्द्र कुमार पिता लक्ष्मण राय सा० बाधमुडा थाना पौडेयाहाट जिला गोड्डा.
- शहबाज अंसारी उम्र करीब 23 वर्ष पिता सिकंदर अंसारी सा. जामकुन्दर थाना देवदाड़ा जिला गोड्डा.
जब्त सामानों की जानकारी जो पुलिस ने दी
- गांजा करीब 40 किलो
- 90 बोरी एक बोरी में 02 कार्टुन, जिसमें कुल 8640 बोलत (180ml)
- नकली बना हुआ शराब 02 जार (करीब 40 Ltr)
- सीलर मिक्सर 02 पीस
- मिक्सर मोटर 01 पीस
- मिक्सर फैन (स्टील का) 01
- बॅन्शीला टॉवेल्वेला मशीन 01
- एल्कोहल मीटर (टुटा हुआ) 01 पीस
- उत्तरप्रदेश सरकार का होलो ग्राम 01 बंडल
- रॉयल चैलेंज कम्पनी का लेबल 01 बंडल
- भारा बनाने में मिलाने वाला कलर 01 डब्बा
- सफेद रंग का खाली सिनट्क्स (1000 Ltr का) 01 पीस
- 180 मिलि० काला रंग का खाल प्लास्टिक का बोतल 05 काटून (करीब 05 हजार पीस)
- बोतल में लगने वाला ढक्कन 01 काटून
- नीले रंग का ड्रम 04 पीस
- एक आल्टो कार निबंधन सं0- JH170 2308
- एक ग्लैमर मोटरसाईकिल निबंधन संख्या- JH04J 2661
- एक वीवो कंपनी का मोबाईल
इसे भी पढ़ें : ठेंगे पर कानून और कायदे : बोकारो में सरपट दौड़ रही है काले रंग की स्कॉर्पियो, नंबर प्लेट पर लिखा है BOSS, प्रशासन चुप
छापेमारी दल में शामिल पदाधिकारी
- अशोक रबिदास, अनु०पु०पदा०, गोड्डा
- पु०नि० दिनेश कुमार महली, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी गोड्डा नगर
- पु०अ०नि० अमित मार्की, थाना प्रभारी, देवदाड़ थाना
- पु०अ०नि० महावीर पंडित, थाना प्रभारी, पोडैयाहाट थाना
- स०अ०नि० आनन्द कुमार साहा, थाना प्रभारी, मुफस्सिल
- पु०अ०नि० बी०सी० पटेल, थाना प्रभारी, सुन्दरपहाड़ी थाना
- पु०अ०नि० रजनीश कुमार, पोडैयाहाट थाना
- पु०अ०नि० मुकेश कुमार, पोडैयाहाट थाना
- स०अ०नि० रामनंदन सरस, देवदाड़ थाना
- स०अ०नि० उमेश प्रजापति गोड्डा मुफस्सिल थाना
- उक्त सभी थाना के रिजर्व गार्ड
