RANCHI : JSCERT यानि झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने अल्पसंख्यक, सहायता प्राप्त, सरकारी विद्यालयों के लिए साल 2026 की छुट्टियों का कैलेण्डर जारी कर दिया गया है. अब सरकारी अल्पसंख्यक विद्यालयों में रविवार की जगह शुक्रवार को सप्ताहिक छुट्टी रहेगी. सबसे ख़ास बात यह है कि झारखंड के सदान और जनजाति समुदाय के सबसे महत्वपूर्ण पर्व सोहराय और करम पर सरकारी विद्यालयों में दो-दो दिनों की छुट्टी रहेगी. साल 2026 में 60 दिनों की छुट्टि रहेगी.
इन सब के बावजूद किसी विशेष प्रयोजन पर विभाग उस समय छुट्टी की सूचना जारी करेगा. वहीं मुस्लिम समुदाय के पर्व में चांद दिखने पर छुट्टी आगे-पीछे की जा सकती है.
इसे भी पढ़ें : नववर्ष 2026 को लेकर अनुमंडल पुलिसपदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने की समीक्षा बैठक
2026 की छुट्टियों का कैलेण्डर
- 1 जनवरी से 5 जनवरी: शीतकालीन अवकाश
- 12-13 जनवरी (सोमवार, मंगलवार) : सोहराय का अवकाश
- 14 जनवरी (बुधवार) : मकर संक्रांति का अवकाश
- 23 जनवरी (शुक्रवार) : बसंत पंचमी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती का अवकाश
- 26 जनवरी (सोमवार) : गणतंत्र दिवस का अवकाश
- 03 मार्च (मंगलवार) : होलिका दहन का अवकाश
- 04 मार्च (बुधवार) : होली का अवकाश
- 26 मार्च (गुरुवार) : रामनवमी का अवकाश
- 31 मार्च (मंगलवार) : महावीर जयंती का अवकाश
- 03 अप्रैल (शुक्रवार) : गुड फ्राइडे का अवकाश
- 14 अप्रैल (मंगलवार) : आंबेडकर जयंती का अवकाश
- 01 मई (शुक्रवार) : मजदूर दिवस, बुद्ध पूर्णिमा, पंडित रघुनाथ मुर्मु के जन्म दिवस का अवकाश
- 22 मई से 10 जून तक : ग्रीष्मकालीन अवकाश
- 27 मई (बुधवार): बकरीद एवं ईद उल जुहा का अवकाश
- 26 जून (शुक्रवार) : मुहर्रम का अवकाश
- 30 जून (मंगलवार) : हुल दिवस का अवकाश
- 16 जुलाई (गुरुवार) : रथ यात्रा का अवकाश
- 26 अगस्त (बुधवार) : मिलाद-उन-नबी का अवकाश
- 28 अगस्त (शुक्रवार) : रक्षा बंधन का अवकाश
- 04 सितंबर (शुक्रवार) : जन्माष्टमी का अवकाश
- 14 सितंबर (सोमवार) : गणेश चतुर्थी का अवकाश
- 17 सितंबर (गुरुवार) : विश्वकर्मा पूजा का अवकाश
- 22-23 सितंबर (मंगलवार, बुधवार) : करमा पूजा का अवकाश
- 02 अक्टूबर (शुक्रवार) : गांधी जयंती का अवकाश
- 19 अक्टूबर (सोमवार) : महाअष्टमी का अवकाश
- 20 अक्टूबर (मंगलवार) : महानवमी, विजयादशमी का अवकाश
- 09 नवंबर (सोमवार) : गोवर्द्धन पूजा का अवकाश
- 11 नवंबर (बुधवार) : भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा का अवकाश
- 16 नवंबर (सोमवार) : सूर्य षष्ठी डाला छठ, प्रात: अर्घ्य का अवकाश
- 24 नवंबर (मंगलवार ) : गुरुनानक जयंती का अवकाश
- 25 दिसंबर (शुक्रवार) : क्रिसमस का अवकाश
इसे भी पढ़ें : वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन : तीसरा दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न, बिहार में किया प्रवेश
तीसरे शनिवार और रविवार को पड़ने वाली छुट्टियां
- 01 फरवरी (रविवार) : संत रविदास जयंती का अवकाश
- 15 फरवरी (रविवार) : महाशिवरात्रि का अवकाश
- 21 मार्च (तृतीय शनिवार) : ईद उल फितर, सरहुल का अवकाश
- 22 मार्च (रविवार) : सरहुल फुलखोंसी का अवकाश
- 09 अगस्त (रविवार) : विश्व आदिवासी दिवस का अवकाश
- 15 अगस्त (तृतीय शनिवार) : स्वतंत्रता दिवस का अवकाश
- 11 अक्टूबर (रविवार) : शारदीय नवरात्र कलश स्थापना का अवकाश
- 18 अक्टूबर (रविवार) : महासप्तमी का अवकाश
- 08 नवंबर (रविवार) : दीपावली का अवकाश
- 15 नवंबर (रविवार) : भगवान बिरसा मुंडा जयंती, झारखंड स्थापना दिवस, सूर्य षष्ठी डाला छठ सायं अर्घ्य का अवकाश
