RANCHI : झारखंड में ठिठुरन बढ़ता जा रहा है. राजधानी सहित आस-पास के जिलों में ठंढी हवाओ ने सिहरन बढ़ा दी है. रांची के कांके, नामकुम, ओरमांझी, पिठौरिया, धुर्वा जैसे इलाकों में कनकनी का असर देखा गया. लोग घरों में दुबके रहना चाहते हैं. लेकिन दैनिक दिनचर्या भी बेहद जरूरी है. ऐसे में लोग मौसम विभाग की तरफ देखते हैं.
इसे भी पढ़ें : रांची के अरगोड़ा स्थित पर्ल ऑर्किड अपार्टमेंट की 12वीं में लगी भीषण आग
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार झारखंड के गुमला, रांची, खूंटी, हजारीबाग, रामगढ़ बोकारो, गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा में 26 दिसम्बर को शीतलहर का प्रभाव रहेगा. राज्य के इन जिलों की सुबह कोहरे से घिरी रहेगी बाद में आकाश साफ रहेगा. मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार 26, 27 और 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.
