L19 Desk : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन बीते शनिवार 15 फरवरी को दिल्ली के लिये रवाना हो गयीं। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बीते 9 फरवरी को अपने पिता शिबू सोरेन के साथ दिल्ली के लिए रुखसत हुए थे। फिलहाल पूरा सोरेन परिवार दिल्ली में ही है। दरअसल, झामुमो सुप्रीमो गुरुजी शिबू सोरेन का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है। 9 फरवरी को अचानक तबियत बिगड़ गयी, जिसके बाद उन्हें विशेष विमान से दिल्ली ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ है। सांस में दिक्कत के कारण कुछ साल पहले भी शिबू सोरेन को मेदांता रांची में भर्ती कराया गया था।
