L19 DESK : झारखंड की मंईयां-दीदियों के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, अब झारखंड में उन महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है जिनका खाता आधार से लिंक नहीं है. क्यूंकि, अब राज्य में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रही महिलाओं को बिना किसी रुकावट के 31 मार्च तक राशि मिलती रहेगी. जिसमें भले ही उनका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक न किया गया हो.
31 मार्च तक महिलाओं को खाते में जोड़ने होंगे आधार कार्ड
हालांकि, सभी लाभुक महिलाओं को 31 मार्च तक अपने खाते को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. जिसको लेकर सरकार ने आधार लिंक से जुड़ी परेशानियों को जल्द सुलझाने का भरोसा देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी भी दे दी है.
पहले 31 दिसंबर, 2024 तक थी समयसीमा
आपको बता दें कि पहले सरकार ने 31 दिसंबर, 2024 तक खाता आधार से लिंक कराने की समयसीमा तय की थी. लेकिन, बड़ी संख्या में महिलाओं के खाते आधार से लिंक नहीं होने के कारण सरकार ने इस समयसीमा को 31 मार्च तक बढ़ा दिया है.