Jharkhand News : झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी वरुण चक्रवर्ती का शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया है। आंदोलनकारी का शव जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा-चांडिल रेलवे स्टेशन के बीच कांड्रा थाना अंतर्गत पोल संख्या 290/एस 4 के पास पाया गया है।
वरुण चक्रवर्ती की उम्र 70 वर्ष है। वो कांड्रा एसकेजी कॉलोनी में रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही वरुण चक्रवर्ती की मौत की जांच में जुट गयी है। बताया जा रहा है की चक्रवर्ती ने झारखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभायी थी। करीब 40 वर्ष पहले झारखंड अगल राज्य आंदोलन के दौरान वरुण चक्रवर्ती ने अपना घर छोड़ कांड्रा में ही बस गए थे। उन्हें झारखंड आंदोलनकारी के रूप में पेंशन भी मिल रहा है।