रांची : ” संवाद आपके साथ कार्यक्रम “के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश चाईबासा ,प. सिंहभूम,सराईकेला , जमशेदपुर ज़िला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया| इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोल्हान आंदोलनकारीयों की भूमि है, झारखंड निर्माण के आंदोलन से लेकर अभी तक के विकास में कोल्हान क्षेत्र की अग्रणी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मूल भाव आपके विचारों को जानना, संगठन हित में उसके अनुसार निर्णय लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करना है। 5 वर्षों से हम सत्ता में भागीदार हैं और हमने जो भी वादे जनता से किये उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। संगठन और सरकार के बीच सामंजस्य रखते हुए कार्यकर्ताओं नेताओं की भावनाओं का हमेशा ख्याल रखा गया है और आगे भी हम मजबूती से इसे बरकरार रखेंगे। आप अपनी मेहनत से संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं इसी कारण जनता का विश्वास कांग्रेस पर कायम है। वर्तमान समय संघर्ष का है,विरोधी दल कांग्रेस और सरकार को बदनाम करने के लिए हर मुमकिन कदम उठा रहे हैं लेकिन उन्हें जवाब देने की जरूरत है और इसके लिए जनता के बीच जाकर सरकार द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को बताना जरूरी है। आने वाला विधानसभा चुनाव नजदीक है यह चुनाव झारखंड के विकास की एक नई गाथा लिखने का प्रारंभिक अध्याय होगा, इसके लिए हमें तैयारी आरंभ करने की जरूरत है, विरोधियों के कुचक्रों का जवाब देने का यह एक अच्छा मौका है।पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू ने कहा कि इस चुनाव में हमें पिछली बार के मुकाबले अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता में वापसी करनी है ताकि जनहित में अधूरे कई मसलों को सुलझाया जा सके। कांग्रेस के न्याय के पांच स्तंभों को पूरा करने के लिए आपकी भागीदारी जरूरी है और इस चुनाव में अपनी भरपूर उपस्थिति दर्ज करने का आपके पास है।इस अवसर पर डॉ अजोय, डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू, विधायक सोना राम सिंकु, जे पी भाई पटेल, आंनद बिहारी दुबे, अशोक चौधरी रविंद्र झा ,रामाश्रय प्रसाद बलजीत सिंह बेदी परविंदर सिंह विजय खां प्रिंस कुमार सिंह नलिनी सिंन्हा धर्मेंद्र सोनकर
डी एन चाँपिया, रमा खलखो , विजय खां, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजिनी, युवा कांग्रेस नेता अरुण साहू ,सोशल मीडियाकॉर्डिनेटर संजय , ज़िला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, दीनबंधु भोपाई, नीतिमा बारी सनी सिंह सिंनकी, कृष्णा सोईं अंबर राय चौधरी, अंबुज कुमार राणा सिंह, लालटु महतो ज़िला पदाधिकारीगण, अग्रणी संगठन ज़िला अध्यक्ष सहित हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्तागण शामिल थे।
महागठंबन पुनः प्रदेश में बनेगी सरकार:केशव महतो कमलेश
Leave a comment
Leave a comment