L19/DESK : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास झारखंड के युवाओं के हाथों में ही हैं साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई और सरकार की मंशा से रूबरूह करवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल, जंगल और जमीन से जुड़ी हमारी समृद्ध परंपरा और प्रकृति के सामंजस्य बनाकर जीने की हमारी जीवन शैली संपूर्ण मानव जाति को जीने की सच्ची राह दिखाती है। संवैधानिक आदर्शों और मूल्यों के अनुरूप हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए प्रगतिशील सोच के साथ विकास की राह पर आगे बढ़ना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति अपनी रचनात्मक और सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग झारखंड के नवनिर्माण के लिए करें।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य की चार साल के शासन काल में की गई कार्सयों को गिनाया जा रहा है जहाँ उन होने कहा कि हमने लाखों राज्यकर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना शुरू की है। 35 लाख जरूरतमंदों को पेंशन, 20 लाख अतिरिक्त लोगों को राशन और 57 लाख से अधिक लोगों को सरकार वर्ष में दो बार वस्त्र प्रदान कर रही है।
झारखंड आंदोलनकारियों की पहचान कर उनके आश्रितों और स्वजनों को पेंशन और सम्मान देने की मुहिम चलाई जा रही है। राज्य सरकार अपनी निधि से आवास विहीन एवं कच्चा घर में रहने वाले करीब 20 लाख परिवारों को तीन कमरों वाला पक्का मकान अबुआ आवास के तहत उपलब्ध कराया जाएगा। सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से सात लाख से अधिक किशोरियों कों किया गया है लाभान्वित।