L19/Ranchi : पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर पंखुरी स्वंयसेवी संस्था ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय में पेंटिंग प्रदर्शनी आयोजित की गयी। 60 बच्चों ने पेंटिंग प्रदर्शनी में शिरकत किया। मुख्य सचिव के रूप में पूर्व उप महापौर संजीव विजय वर्गीय और विशिष्ट अतिथि के रूप में हरेन ठाकुर ने शिरकत की। अतिथियों ने कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मौका इस तरह के आयोजनों से मिलता है।
अतिथियों ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के आयोजनों को निजी स्कूलों की प्रतियोगिता की तरह तवज्जो नहीं दी जाती है। पंखुरी के सदस्य प्रभात रंजन ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभा निखरती है। अतिथियों ने विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया। मौके पर संस्था की अध्यक्ष आरती सहुलियार, कोषाध्यक्ष हैजल डेविस, उपाध्यक्ष राजेश राज रवि, नेहर के दास, प्राचार्य सुफिया और अन्य मौजूद थे।