L19/Ranchi : रांची बस ऑनर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका निधन 55 वर्ष की आयु में आज सुबह ही हो गया। बतााया जा रहा है कि वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वह अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराने पटना गये थे। आज सुबह ही खबर आयी कि पटना के एक अस्पताल में इलाजरत कृष्णमोहन सिंह का निधन हो गया।
आपको बता दें कि कृष्णमोहन सिंह रांची के वार्ड 39 के पूर्व पार्षद थे। उनका नाम रांची वासियों के बीच फेमस था। कृष्णमोहन एचईसी श्रमिक यूनियन के भी अध्यक्ष थे।