L19/Gumla : गुमला जिले के चैनपुर में तेज रफ्तार ऑटो नदी में जा गिरी। इससे ऑटो सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। हादसा रायडीह थाना क्षेत्र के टुडुरमा के समीप का है जहां सवारियों से भरी ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।
घटना शनिवार सुबह 7 बजे की है। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सभी लोग चैनपुर प्रखंड के काटु जामटोली के रहने वाले हैं, जो दोना पत्तल बेचने के लिए गुमला की तरफ जा रहे थे। रायडीह थाना क्षेत्र में ऑटो अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे की जानकारी के बाद मौक पर पहुंची रायडीह थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।