L19 DESK : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेलर मो नसीम और जेल अधीक्षक हामिद अख्तर को सरकार ने स्थानांतरित कर दिया है। इन पर बिरसा मुंडा केंद्रीय केंद्रीय कारा में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। राज्य सरकार ने लगे आरोपों के मद्देनजर इनका तबादला कर दिया। जेल अधीक्षक हामिद अख्तर को सहायक कारा महानिरीक्षक-दो, कारा निरीक्षणालय रांची के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं जेलर मो. नसीम को केंद्रीय कारा मेदिनीनगर पलामू का कारापाल बनाया गया है। रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा आने से पहले मो. नसीम केंद्रीय कारा देवघर में कारापाल थे।
वहीं बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक बनने से पहले हामिद अख्तर जय प्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग में जेल अधीक्षक थे। दोनों पर ईडी के अनुसंधान में गंभीर भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं। इन दोनो पर भूमि घोटाले में सजा काट रहे हाई प्रोफाइल ब्यूरोक्रैट्स और आरोपियों के बीच सांठगांठ करने, जेल में ही ईडी के सहायक निदेशक स्तर के अधिकारियों को जेल में बंद कैदी प्रेम प्रकाश की तरफ से साजिश रचने और हाई प्रोफाइल बंदियों के साथ प्रेम प्रकाश की बैठक कराने का आरोप लगा है।इतना ही नहीं अब तक ईडी ने इन अफसरो से क्षेत्रीय कार्यालय में दो बार पूछताछ भी कर ली है।