L19 DESK : 23 वां झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन थे। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की गई। इस दौरान मानिका विधायक रामचंद्र सिंह को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम आज झारखंड विधानसभा की 23वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। विधानसभा किसी भी राज्य के लिए जाति-धर्म से ऊपर है। यहां न सिर्फ आम लोगों के लिए बल्कि पशुओं और पर्यावरण के लिए भी विचार किया जाता है। सभी क्षेत्र के प्रतिनिधि यहां किसी उम्मीद के साथ आते हैं। इसलिए हर विषय पर सही ढंग से पर चर्चा हो, इसकी जिम्मेदारी सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की होती है। समय के साथ यहां बहुत सारे बदलाव हुए है।
हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि भारत देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इसलिए हम सब आज पंचायत के इस महापर्व को मिलजुल मनाएं और इसकी जड़ों को और मजबूत करें।