L19 DESK : झारखंड विधानसभा का 23वां स्थापना दिवस 22 नवंबर को मनाया जायेगा । विधानसभा परिसर में स्थापना दिवस को लेकर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस साल विधायक रामचंद्र सिंह को उत्कृष्ट विधायक के रूप में चुना गया है । 22 नवंबर को उन्हें बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा । उन्हें मुख्यमंत्री के हाथों 51 हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा । रामचंद्र सिंह कांग्रेस के विधायक हैं। वे मनिका विधानसभा से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं।
विधायक रामचंद्र सिंह का राजनीतिक सफर
विधायक रामचंद्र सिंह के राजनीतिक कैरियर की बात करें तो इन्होंने पहली बार साल 1995 में राष्ट्रीय जनता दल की टिकट से चुनाव जीता था। इसके बाद दूसरी बार साल 2005 में विधायक बने। इस बार भी वे राष्ट्रीय जनता दल के टिकट से ही विधायक चुने गए। तीसरी बार साल 2019 में विधायक बने। इस बार उन्होंने कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए हैं।
झारखंड के अब तक के उत्कृष्ट विधायक
2001 विशेश्वर खां
2002 हेमलाल मुर्मू
2003 राजेंद्र प्रसाद सिंह
2004 लोकनाथ महतो
2005 अन्नपूर्णा देवी
2006 राधा कृष्ण किशोर
2007 पीएम सिंह
2008 इंदर सिंह नामधारी
2010 जनार्दन पासवान
2011 माधव लाल सिंह
2012 रघुवर दास
2013 लोबिन हेंब्रम
2015 प्रदीप यादव
2016 स्टीफन मरांडी
2017 विमला प्रधान
2018 मेनका सरदार
2020 नलिन सोरेन
2021 रामचंद्र चंद्रवंशी
2022 विनोद सिंह