L19/Ranchi : लोक आस्था का महापर्व छठ आज से नहाया खाय के साथ शुरु हो गया है। हर तरफ छठमय माहौल है। रविवार को श्रद्धालु तालाबों में सूर्य भगवान को पहला अर्घ्य देंगे, लेकिन राजधानी की तालाबों में अभी भी गंदगी का अंबार लगा ही हुआ है। रांची सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और समरी लाल ने शहर के जेल तालाब और हटनिया तालाब समेत कई जलाशयों का शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचे।
इस दौरान उनके साथ रांची नगर निगम की टीम भी थी। तालाबों में गंदगी देख सांसद-विधायक ने नाराजगी जतायी और नगर निगम के पदाधिकारियों को जल्द सभी तालाबों को साफ करने और छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।