L19 DESK : सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत राय का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दे की वो लंबे समय से एक बीमारी से जूझ रहें थे कल उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अपनी अंतिम सांसे ली। सहारा सेबी विवाद में वह अग्रिम जमानत पर थे। सुब्रत राय को मेटास्टेटिक मैलिग्नेंसी थी। यानी कैंसर जो शरीर के कई हिस्सों में फैल गया था।
मेटास्टेटिक मैलिग्नेंसी एक गंभीर स्थिति है जिसमें कैंसर कोशिकाएं अपने मूल स्थान से शरीर के अन्य भागों में फैल जाती हैं। यह रक्तप्रवाह या आस-पास के ऊतकों के प्रत्यक्ष आक्रमण के माध्यम से हो सकता है। एक बार कैंसर कोशिकाओं का प्रसार हो जाने के बाद, वे प्रभावित अंगों में नए ट्यूमर बना सकती हैं, जिससे विभिन्न लक्षण और जटिलताएं हो सकती हैं।