L19 DESK : साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर उनके फैंस में एक अलग लेवल का क्रेज बना रहता है। उम्र के इस पड़ाव में भी वह एक्शन सीन इतने पावरफुल तरीके से करते हैं कि उनके आगे नई जनरेशन के कलाकार भी मात खा जाएं। ऐसा ही कुछ वह फिल्म ‘लाल सलाम’ में भी करते दिखाई देंगे। यह स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका टीजर दिवाली के दिन रिलीज कर दिया गया है।
बता दे की लाल सलाम’ दो दोस्तों की कहानी है, जो कभी एक साथ क्रिकेट खेला करते थे। लेकिन एक दिन अचानक उनके बीच धर्म की दीवार आ गई। वो अलग हो जाते हैं। धर्म की इस लड़ाई को सुलझाने ‘मोइदीन भाई’ यानी कि रजनीकांत आते हैं। उनकी अपीयरेंस ने फैंस का फिल्म देखने का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। एक्टर के कैमियो ने सोशल मीडिया के कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी है। फैंस को उनकी धांसू एंट्री काफी पसंद आई।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म पोंगल 2024 पर रिलीज हो रही है। यह पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होने वाली मूवी है, जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा।