L19 DESK : भारतीय क्रिकेट के आइकन महेंद्र सिंह धोनी को रिलायंस रिटेल के जियोमार्ट ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके साथ ही, जियोमार्ट ने अपने फेस्टिव कैंपेन का नाम बदल कर ‘जियो उत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया’ कर दिया है.। यह फेस्टिव कैंपेन सेल 8 अक्टूबर से शुरु होने वाला है।
वही इस सिलसिले मे महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि भारत अपनी जीवंत संस्कृति, लोगों और त्योहारों के लिए जाना जाता है, जियोमार्ट का ‘जियो उत्सव कैंपेन’ भारत और उसके लोगों के उत्सव का एक प्रतीक है। मैं जियोमार्ट के साथ जुड़ने और लाखों भारतीयों की खरीदारी यात्रा का हिस्सा बनने पर बेहद उत्साहित हूं। धौनी का ब्रांड एंबेसडर के तौर पर स्वागत करते हुए जियोमार्ट के सीईओ, संदीप वरागंती ने कहा कि ब्रांड एंबेसडर के रूप में एमएस धौनी एकदम सटीक पसंद हैं, उनका व्यक्तित्व जियोमार्ट की तरह ही विश्वसनीय है।