L19/DESK : बीते तीन चार दिनों पहले राजी में बारिश जमकर हुई अब 12 सितंबर से मानसून के फिर सक्रिय होने की संभावना बतायी जा रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि झारखंड में मध्यप्रदेश से लेकर राजस्थान तक बने निम्न दबाव के छत्तीसगढ़ तक कायम होने का असर पड़ेगा। राज्य में 12 सितंबर से अगले तीन चार दिनों तक कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान जतायी गई है।
बताते चलें कि मानसून ट्रफ का झारखंड से गुजर रहा है, यह टर्फ देश के पश्चिमी भाग स्थित जैसलमेर, कोटा, सिद्धि, जमशेदपुर, दीघा होते मध्य खाड़ी से लेकर उत्तर पूर्व तक कायम है। इससे पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताई जा रही है जिसका सीधा असर झारखंड पर भी पड़ेगा। कल से होने वाली बारिश के मद्देनजर यह उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में मानसून में कम हुई बारिश की भरपाई हो जायेगी। राज्य में मानसून सामान्य से कम 33 फीसदी है। रांची में इसकी कमी 38 फीसदी तक है।