L19/Ranchi : रांची हिंसा से जुड़े कांड संख्या 22/2022 में कोर्ट के समक्ष अंतिम प्रपत्र रांची पुलिस ने दाखिल कर दिया है। पुलिस ने अपने अंतिम प्रपत्र में साक्ष्य की कमी बतायी है। इस मामले के अनुसंधानकर्ता (IO) ने प्राथमिकी को सत्य बताया है। लेकिन उन्होंने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि दोषियों के खिलाफ फिलहाल कोई सबूत नहीं मिला है। अगर भविष्य में इस मामले पर किसी तरह के साक्ष्य पाए जाते है तो मामले की जांच दोबारा से शुरू की जा सकती है। इस पूरी बात की जानकारी केस के सूचक (केस करने वाले) को भी दे दी गयी है।
बता दें कि रांची हिंसा मामला डेली मार्केट थाना का है। हिंसा के बाद डेली मार्केट थाना में कांड संख्या 22/2022 दर्ज किया गया था। इस केस में सैकड़ों लोग अभियुक्त बनाये गये थे। गौतलब है कि पैगंबर विवाद को लेकर झारखंड के रांची में भी 10 जून को जमकर पथरबाज़ी हुआ था। रांची में जुमे की नमाज के बाद जमकर हंगामा, तोडफोड़ और आगजनी हुई थी। इसके बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गयी थी। हिंसा के दौरान दो लोगों की मौत भी हुई थी। वहीं 12 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस धटना में पुलिस के कई पदाधिकारी और जवान भी घायल हुए थे।