L19 DESK : 25 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में 37वां राष्ट्रीय खेल का आयोजन होने वाला है। इसे लकेर झारखंड हॉकी टीम का चयन ट्रायल चल रहा है। बता दे की शनिवार को बरियातू उच्च विद्यालय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पुरूष हॉकी टीम के लिए चयन ट्रायल हुआ। जिसमें अलग-अलग जिलों से 90 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
जिसमे 90 में से 35 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया। चयनित खिलाड़ियों के लिए एक सप्ताह बाद विशेष प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया जायेगा। चयन ट्रायल में मुख्य रूप हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, असरिता लकड़ा, माइकल लाल, दसरथ महतो, बिगन सोए, जयंत केरकेट्टा सहित अन्य मौजूद रहे।