L19 DESK : रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त दिनेश कुमार की कोर्ट में यौन शोषण करने और लव जिहाद के आरोपी तनवीर अख्तर की जमानत याचिका पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने तनवीर को बेल देने से इनकार करते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। तनवीर की ओर से अधिवक्ता अविनाश पांडेय और अरविंद पांडेय ने बहस की। रांची पुलिस ने तनवीर को बिहार से गिरफ्तार किया था। बता दे कि बिहार के भागलपुर जिले की रहने वाली एक युवती ने रांची के तनवीर पर रेप करने और जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। तनवीर अख्तर रांची में यश मॉडलिंग एजेंसी चलाता था। उक्त युवती ने मुंबई के वर्सोवा में मामला दर्ज कराया था. बाद में यह मामला रांची के गोंदा थाना को भेज दिया गया था। गोंदा थाना में इस संबंध में कांड संख्या 57/2023 दर्ज किया गया है। जिसके बाद रांची पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
यौन शोषण करने और लव जिहाद के आरोपी तनवीर अख्तर की जमानत याचिका खारिज
You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Sundram Kumar
Leave a comment
Leave a comment
Stay Connected
- Advertisement -