L19/Ranchi : न्यूक्लियस मॉल, न्यूक्लियस हाइट्स, गैलेक्सिया, स्प्रींग सिटी के बाद अब रातू रोड में मॉल ऑफ रांची का 13 अगस्त को ग्रैंड ओपनिंग किया जाएगा। ओपनिंग सेरेमनी में मॉल ऑफ रांची ने प्रसिद्ध इंडियन आइडल स्टार्स, पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल को आमंत्रित किया है, जो इस इवेंट को अपना जलवा बिखेरेंगे। मॉल ऑफ रांची ने राजधानीवासियों से वादा किया है कि यह ओपनिंग शानदार और यादगार होगा। यहां पहुंचने वाले लोगों को विभिन्न खरीदारी, भोजन और मनोरंजन का शानदार अनुभव होगा। मॉल ऑफ रांची कई प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के साथ, शहर के लोगों को खरीदारी को एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा। यह फैशन, लाइफस्टाइल, प्रौद्योगिकी और मनोरंजन के लिए एक शानदार प्लेस है, जहां आकर लोगों को गजब का अनुभव होगा।
टेलीविजन के स्टार पवनदीप राजन और अरूणिता कांजीलाल एक मशहूर कलाकार हैं, जिन्होंने अपने परफॉर्मेंस से देशवासियों का दिल जीता है। दोनों इंडियन आइडल की धुन के मशहूर सेंसेशन हैं। अपनी शक्तिशाली और सुरीली आवाज़ के लिए दोनों जाने जाते हैं। मॉल ऑफ रांची प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि ग्रैंड ओपनिंग में दोनों कलाकार रांचीवासियों को दिल जीतेंगी। ग्रैंड ओपनिंग समारोह में पवनदीप राजन और अरुणिता के द्वारा मोहक लाइव प्रदर्शन को शामिल किया जाएगा, जो उनके अनूठे स्टाइल और आकर्षक संगीत को प्रदर्शित करेगा. मॉल ऑफ रांची ने ग्रैंड ओपनिंग में रांचीवासियों से शामिल होने की अपील की है। प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि ओपनिंग सेरेमनी राजधानीवासियों के लिए यादगार होगी।