
L19 DESK : बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य मे कम हो गया है। इस दौरान राज्य के अधिकांश जगहों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को राज्य भर यही हाल रहेगा। जहां राज्यभर में बादल छाए रहेंगे। और कुछ इलाकों मे हल्की झमाझम बारिश होने के आसार है। बता दे की 6 अगस्त के बाद राज्य मे दोबारा मानसून सक्रिय होगा। जहां पलामू, लातेहार, चतरा, गढ़वा, गुमला, लोहरदगा समेत बाकी हिस्सों मे भारी बारिश होने की संभावना है। वही राज्य के पूर्वी जिलों में मध्य दर्जे की बारिश की जानकारी मौसम विभाग ने दिया है।
