L19 DESK : 26 जुलाई 2023 को हॉकी इंडिया ने 20 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा की, इस बीस सदस्य में झारखंड के तीन खिलाड़ी दिपिका सोरेंग,महिमा टेटे और रोपनी कुमारी भी है सामिल। जो 18 से 23 अगस्त तक जर्मनी के डसेलडोर्फ में 4 देशों के टूर्नामेंट में भाग लेगी। भारत टूर्नामेंट में इंग्लैंड, स्पेन और मेजबान जर्मनी के खिलाफ खेलेगा, जो 29 नवंबर से 10 दिसंबर 2023 तक सैंटियागो, चिली में खेले जाने वाले महत्वपूर्ण 2023 महिला एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप के लिए टीम की तैयारियों का हिस्सा होगा। टीम का नेतृत्व प्रतिभाशाली डिफेंडर प्रीति करेंगी और उप कप्तानी कुशल मिडफील्डर रुतुजा दादासो पिसल करेंगी।
गोलकीपिंग विभाग की जिम्मेदारी माधुरी किंडो और खुशबू की प्रतिभाशाली जोड़ी को सौंपी जाएगी, जबकि रक्षकों की सूची में प्रीति, रोपनी कुमारी, अंजलि बरवा, नीलम और थौनाओजम निरुपमा देवी शामिल हैं। इस बीच, मिडफ़ील्ड में रुतुजा दादासो पिसल, मंजू चोरसिया, साक्षी राणा, सुजाता कुजूर, भूमिक्षा साहू, ज्योति सिंह, महिमा टेटे और हिना बानो जैसी गतिशील खिलाड़ियों की उपस्थिति देखी जाएगी। फॉरवर्ड विभाग में, टीम के पास अन्नू, दीपिका सोरेंग, सुनेलिता टोप्पो, काजल सदाशिव अतपदकर और मुमताज खान की एक मजबूत टीम है।
20 सदस्ययी टीम में सामिल झारखंड के तीनो खिलाड़ी सिमडेगा जिला के विभिन्न प्रखंडों के है , जन्हा दीपिका सोरेंग जिला के केरसई प्रखंड अंतर्गत कारगागुड़ी गांव की रहने वाली है और वर्तमान में रांची रेलवे में कार्यरत हैं, बन्ही महिमा टेटे सदर प्रखंड अंतर्गत बरकिछापर गांव की रहने वाली है तथा रोपनी कुमारी ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत तुकुपानी पंचायत के जामबहार गांव की रहने वाली है । तीनो ही खिलाड़ी जूनियर महिला एशिया कप में स्वर्ण पदक विजेता जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य थी।ये विगत कई वर्षों से झारखंड सरकार खेल विभाग द्वारा संचालित खेल प्रशिक्षण केंद्र में हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
तीनो खिलाड़ियों का जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में चयनित होने पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह,खेल निदेशक श्री मति सरोजनी लकड़ा, सहित हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है।