बंधु तिर्की ,कालीचरण मुंडा, डॉ.अजय कुमार भी अध्यक्ष पद के दौड़ में शामिल
L19/DESK : कुछ दिनों पहले भारतीय जनता पार्टी ने झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बाबूलाल मरांडी के नियुक्त किया है इधर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस में नए अध्यक्ष को लेकर भी लॉबिंग तेज हो गई है। इस संबंध में राजनीति के गलियारों में नए अध्यक्ष के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का नाम दिल्ली में तेजी से उछला जा रहा है. दिल्ली कॉंग्रेस के सूत्रों से खबर निकलकर आ रही है कि सहाय को पार्टी जिम्मेवारी दे सकती है। केंद्रीय नेतृत्व का मानना है कि किसी बड़े राजनीतिक कद-काठी के नेता को संगठन की जिम्मेवारी दी जाये।
बीतें दिनों भारतीय जनता पार्टी द्वारा आदिवासी चेहरा आगे करने के बाद कांग्रेस मूलवासी के सहारे गोलबंदी में जुटी है। संगठन का मानना है कि प्रदेश में झामुमो के हेमंत सोरेन ऐसे भी गठबंधन का आदिवासी चेहरा है, तो पार्टी दूसरे विकल्प पर विचार करे। केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष श्री सहाय की छवि एक बेहतर संगठनकर्ता के रूप में है, उधर, प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष रहे डॉ अजय कुमार का नाम भी सामने आया था। लेकिन सूचना के मुताबिक केंद्रीय आलाकमान डॉ अजय को दिल्ली में पार्टी की जवाबदेही देना चाहती है। झारखंड में भाजपा के सामने किसी बड़े नेता को उतारना चाहती है,वहीं कांग्रेस के कई नेता प्रदेश अध्यक्ष के लिए अपनी लॉबिंग में जुटे हैं. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, कालीचरण मुंडा, प्रदीप बलमुचू और धीरज साहू जैसे नेताओं ने खुद को प्रोजेक्ट किया है।ये नेता खुद भी दिल्ली दरबार का चक्कर लगा चुके हैं।
इस संबंध में कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जल्द ही फैसला लेगा,जिसके लिए यूपीए की बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में तयकी गई है। बता दें कि वर्तमान कॉंग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कार्यकाल अब खतम होने वाला है और उससे पाले पार्टी 2024 लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले एक बेहतर छवि वाले नेता को अध्यक्ष बनाने पर ज़ोर दे रही है।