L19 DESK : झारखंड में मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया। दरअसल राज्यभर के कुछ जगह को छोड़कर पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हुई। इन दो दिनों के बीच उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन दिखे। लेकिन अब मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में मानसून का असर देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया की 6 से 15 जुलाई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के आसार है।
झारखंड में 24 घंटे बाद मानसून सक्रिय होने की उम्मीद
मौसम विभाग के मुताबिक 4 जुलाई से झारखंड में मानसून सक्रिय हो जायेगा। जैसे-जैसे मानसून की सक्रियता बढ़ेगी किसानों को रोपाई के लिए उतना ही लाभ मिलेगा। अभिषेक आनंद ने बताया की मानसून के शुरआती बारिश से किसानों के खेत तैयार हो गए हैं। हालांकि दो दिनों तक बारिश नहीं हुई। बताया की आने वाले दिनों में भरी बारिश की उम्मीद है। इसके अलावा संताल के कुछ जिले साहिबगंज, गोड्डा, दुमका व पाकुड़ में अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। रांची समेत पूरे झारखंड भर में 24 घंटे बाद मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है।