
L19 DESK : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक को लेकर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और विभागाध्यक्षों को पत्र लिख कर अपने विभाग से संबंधित सभी परियोजनाओं की प्रगति को जोहार पोर्टल पर अपलोड करने का समय दिया है। राज्य सरकार ने सरकारी योजनाओं को गति देने के लिए जोहार परियोजना पोर्टल शुरू किया है। जिसमें नियमित रूप से सभी विभागों की परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट अपलोड करना है।
